आगरा :- अब रैली के सहारे ओबीसी हित साधने की कोशिश!

DJL·FFªF´FF
सपा-बसपा का महा गठबंधन होने के बाद इन दिनों भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों को साधने की हर तरह से कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को मंजूरी देने को मामले को हथियार बनाकर इसी महीने लखनऊ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित रैली में अपनी ताकत दिखाएगी। ब्रजक्षेत्र से 50 हजार ओबीसी वर्ग के लोगों को लखनऊ ले जाने की तैयारी है।
एटा में रविवार को हुई ब्रजक्षेत्र भाजपा पिछड़ा वर्ग की बैठक में यह रणनीति तैयार की गई कि सपा-बसपा के गठबंधन से उभर रहे समीकरणों की काट कैसे की जाए।