पर्यटक जान लें, ताज महल के दीदार को हो गई है अब ये नई व्यवस्था

ताज की संगमरमरी दीवारों को अब पर्यटक नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। ताज के मुख्य मकबरे के चारों ओर संगमरमर की दीवार से कुछ दूरी पर स्टील की ग्र्रिल लगाई गई है। पर्यटक इसी ग्र्रिल से गुजरकर ताज के मुख्य मकबरे को देख सकेंगे। ट्रायल सफल होने से बाद शनिवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई।
ताजमहल के मुख्य मकबरे पर जाने वाले पर्यटक संगमरमर की दीवार को छूते हुए चलते थे। चिकनाई और पसीने से दीवार में कालेपन की समस्या सामने आ रही थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने कई बार इसे साफ कराया लेकिन कुछ दिनों में फिर गंदगी दिखने लगती थी। एएसआइ ने इसका स्थाई समाधान निकालने के लिए दीवार से कुछ फीट की दूरी पर स्टील की ग्र्रिल लगवाईं। पिछले कुछ दिनों से इसका ट्रायल किया जा रहा था। ट्रायल सफल होने के बाद यह व्यवस्था शनिवार से लागू हो गई। पर्यटक इस ग्र्रिल के बीच से गुजरकर ताज के मुख्य मकबरे का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में भी इससे मदद मिलेगी। एएसआइ के अधीक्षण पुरातत्वविद् बसंत कुमार ने बताया कि ग्रिल से ताज की दीवारों को सुरक्षित करने के साथ पर्यटकों को भी आसानी रहेगी।
संगमरमरी ताज महल पर्यटकों के छूने के साथ शहर में बढ़ते प्रदूषण से भी पीला पड़ रहा है। इसे देखते हुए 2015 से यहां मड पैक यानि मुल्तानी मिट्टी के पैक के माध्यम से प्राकृतिक रूप से इसकी सफाई की जाती है। इसके अलावा कुछ माह पूर्व ताज की सफाई के लिए