फैजाबाद:-संस्कृति विभाग की ओर से अयोध्या में दो दिवसीय सावन झूला उत्सव का आयोजन किया गया।

संस्कृति विभाग की ओर से अयोध्या में दो दिवसीय सावन झूला उत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को इसका दूसरा दिन रहा। इस दौरान प्रस्तुति दर प्रस्तुति तुलसी स्मारक भवन के प्रेक्षागृह में श्रोता झूमते नजर आए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार ने अपनी गायकी का लोहा मनवाया। शनिवार को कार्यक्रम का आगाज नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व शुक्रवार को कार्यक्रम शुरू हुआ।