भिंड : गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो दर्जन से ज्यादा घायल, 7 की हालत गंभीर

भिंड के शेरपुर गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट हुए, जिससे दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक एडोरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के कारण सिलेंडर बड़ा विस्फोट हो गया। जिससे मौके पर मौजूद कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हुए हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर है। घायलों को स्थानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।