Chhath puja 2018: यमुना घाटों पर उमड़़ा़ आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

यमुना मैया के एक छोर से जल में उतरते सूर्य देव और दूसरे छोर से उन्हें अर्घ्य देकर पुण्यलाभ कमाते श्रद्धालु। छठी मैया के गीतों की धुन और यमुना मैया की जय जयकार। गन्ने, फल, फूल और दीपों की माला से जगमग यमुना के घाट। आस्था का यही नजारा दिख रहा था मंगलवार की शाम। छठ पर्व के अंतर्गत मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना के लिए यमुना घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हुए भगवान भास्कर की आराधना की। इससे पूर्व घरों में तैयारियां हाेेती रहीं। निर्जला व्रत रहते हुए महिलाओं ने स्वच्छता का ध्यान रख प्रसाद के ठेकुआ बनाए। परिवार के अन्य सदस्य फल, सब्जी व अन्य सामान से टोकरी को सजाए।